
सड़क हादसे में बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग, 8 वर्षीय चित्रांश की दर्दनाक मौत से गांव में शोक
गोवली गांव में रोडवेज बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अतरौली (अलीगढ़)। क्षेत्र के गोवली गांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मनोज बघेल के 8 वर्षीय इकलौते पुत्र चित्रांश का आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से मासूम चित्रांश की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार के इकलौते बेटे की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अलीगढ़ वार्ड नंबर 7 एवं आगामी प्रत्याशी डॉ. रविंद्र पाल सिंह शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत मासूम को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. रविंद्र पाल सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस असहनीय दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य और संबल दें।
