पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पैतृक गांव में हुआ संगीत कार्यक्रम : शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय दिल्ली NCR में शादियों की धूमधाम मची हुई है,दिल्ली NCR तो छोड़िए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लेके बिहार तक शादियाँ चर्चा बना हुई हैं,बात करें उत्तर प्रदेश की तो अलीगढ़ जिले में जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी वो बनी कल्याण सिंह के पोते और राज्य सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके अनुज भाई सौरभ सिंह की शादी की बीते 14 नवंबर को दोनों भाइयों की सगाई हुई जिसमें प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ साथ उपमुख्यमंत्री,मंत्री,सांसद,विधायक बड़े बड़े भाजपा नेताओं ने इस सगाई में शिरकत की,यह सगाई इतना चर्चा का विषय बनी कि लोगों ने दावत, सजावट से लेके हर चीज के मूल्यों का आंकलन शुरू कर दिया कितना खर्चा हुआ यह सोशल मीडिया पर सभी अनुमान लगाने लगे,वहीं सगाई के बाद अब अतरौली में भी धूम मच रही है संगीत का कार्यक्रम उनके पैतृक गांव मढोली में धूमधाम से मनाया गया,जिसमें कल्याण सिंह के बेटे पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया ने गांव के लोगों के साथ खुशियां बांटी और सबसे भावुक दृश्य तो ये था कि बेटे संदीप और सौरभ की शादी से पूर्व उनकी मां प्रेमलता वर्मा गांव वालों के साथ खूब नाचीं,और कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी के हाथ थिरकने लगे इस दृश्य को देख वहां मौजूद सभी लोग संदीप सिंह की दादी को देख हर्षाने लगे और कहने लगे मूँग से प्यारी तो ब्याज होती है उसका सीधा उदारहण आज देख लो कैसे दादी पोते की शादी से पूर्व थिरक रही हैं …