कर्णवास में होमात्मक महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
कर्णवास डिबाई बुलंदशहर विधानसभा डिबाई क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक गांव कर्णवास में 16 नवंबर से चल रहे होमात्मक महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का धार्मिक वातावरण में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ किया गया। वहीं सात दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का वाचन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके उपदेशों और भक्ति मार्ग से जुड़े प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, सदाचार, प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया
यज्ञ एवं कथा सप्ताह के समापन के अवसर पर विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में गांव कर्णवास सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे महिला, पुरुषों एवं बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया
ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, सद्भावना और एकता को बढ़ावा मिलता है आयोजन का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ
