Fri. Nov 27th, 2026

कर्णवास में मतदाता सूची का विशेष अभियान जारी, घर-घर पहुंचकर बीएलओ कर रहे सत्यापन

 

डिबाई। विधानसभा डिबाई क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव कर्णवास में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र और वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों में सुधार करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं

 

यह विशेष अभियान 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित किया जा रहा है। बीएलओ ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया गया था। इसके बाद से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है

 

अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाया जा रहा है। वहीं, मृतक एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 की प्रक्रिया अपनाई जा रही है

 

इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पिता या पति का नाम, फोटो, उम्र, लिंग और पते से संबंधित किसी भी प्रकार की गलती को ठीक कराने के लिए फार्म-8 भरवाया जा रहा है

 

बीएलओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने की समस्या है तो निर्धारित फार्म भरकर समय रहते सुधार कराएं

 

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना बेहद आवश्यक है। इसलिए ग्रामीणों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *