Fri. Nov 27th, 2026
बिलौना रूप सहकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण शुरू, किसानों के चेहरों पर लौटी खुशी 

 

सात गांवों के किसानों को रबी की फसल के लिए मिल रही यूरिया खाद, पांच बीघा भूमि के हिसाब से किए जा रहे पैकेट वितरित

 

डिबाई बुलंदशहर विधानसभा डिबाई क्षेत्र के गांव बिलौना रूप स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के कार्यालय पर किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा है रबी की फसलों की बुवाई और बेहतर पैदावार के लिए खाद की आवश्यकता को देखते हुए समिति द्वारा किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है खाद मिलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है

 

समिति के माध्यम से आसपास के सात गांवों के किसानों को यूरिया खाद वितरित की जा रही है वितरण व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी पांच बीघा भूमि के हिसाब से यूरिया खाद के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक किसानों को खाद का लाभ मिल सके

 

रबी की फसल के सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सहकारी समिति द्वारा खाद वितरण की व्यवस्था किए जाने से किसानों को काफी राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी में खाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और समय पर खाद मिलने से फसलों की देखभाल करने में आसानी होती है

 

समिति कार्यालय पर खाद लेने पहुंच रहे किसानों में वितरण व्यवस्था को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है किसानों को उम्मीद है कि इसी प्रकार उन्हें आगे भी कृषि कार्यों के लिए आवश्यक खाद समय से उपलब्ध होती रहेगी

 

ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी समिति द्वारा किसानों को खाद उपलब्ध कराने की यह पहल खेती-किसानी के लिए राहत भरी साबित हो रही है किसानों ने समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर खुशी जाहिर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *