
समय पर एंबुलेंस न मिलने का आरोप, मरीज की मौत से गांव में मचा कोहराम
अतरौली। क्षेत्र के ग्राम खेड़िया धोकल में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दर्याब शर्मा पुत्र भीम सैन निवासी ग्राम खेड़िया धोकल के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार मरीज की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस के लिए सूचना दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसी दौरान मरीज की हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
इस घटना में कहीं ना कहीं सरकार और ग्राम प्रधान जिम्मेदार हैं सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे गांव के लिए एक बढ़िया सी सड़क बनवाई
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज को समय पर उपचार के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े।
