Wed. Nov 18th, 2026

खुशालाबाद में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की 195वीं जयंती, निकली विशाल बाइक रैली

 

डिबाई, बुलंदशहर: लोधी युवा महासंगठन, खुशालाबाद के तत्वावधान में रविवार 16 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की 195वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद ग्राम खुशालाबाद लोधी फार्म हाउस से विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में सैकड़ों युवा भगवा गमछा और तिरंगा लेकर शामिल हुए।

 

रैली का मार्ग: रैली खुशालाबाद से प्रारंभ होकर डिबाई नगर का भ्रमण करते हुए भीमपुर दोराहा पर माल्यार्पण कर पुनः खुशालाबाद पर आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वीरांगना अवंतीबाई अमर रहें” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।

 

मुख्य अतिथि के रूप में अनन्त श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरि जी महाराज पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा महामंडलेश्वर एवं विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्ग दर्शक, रामघाट गंगा धाम आश्रम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि _”महारानी अवंतीबाई लोधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ 17 दिन तक लगातार घोड़े पर सवार होकर तलवार से युद्ध किया। जब गांव चारों तरफ से घिर गया और किसी राजा ने मदद नहीं की, तब 27 वर्ष की उम्र में अकेले ही खड़क लेकर मैदान में उतर गईं। उनका संकल्प था – ‘मध्य प्रदेश की भूमि पर अंग्रेजों को पैर नहीं रखने दूंगी। मुझे अपने राज्य और भारत की रक्षा करनी है।’ उनका अदम्य साहस और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”_

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुबोध कुमार सीडीओ पैथोलॉज, डिबाई उपस्थित रहे।

 

आयोजन समिति: मुख्य कार्यक्रम करता अध्यक्ष भूप्रकाश बजाज, कोषाध्यक्ष योगेश लोधी, हरिकिशन लोधी, मंत्री आशू लोधी, लोकेश लोधी, सचिव भूपेन्द्र लोधी, ऋषभ लोधी, महामंत्री राहुल लोधी, यश लोधी, जितेन्द्र लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी शीलेन्द्र लोधी, संतोष राजपूत, पूर्व राज्य मंत्री राजीव लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास वाष्णय, पवन प्रधान, सदस्य विराट लोधी सहित बड़ी संख्या में युवा, पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानितजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *