Wed. Nov 18th, 2026

Category: BIG BREAKING

### **अतरौली के दो युवाओं का इंडो-रशिया यूथ फोरम में चयन, दिल्ली में कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व** **अतरौली, अलीगढ़।** अतरौली क्षेत्र के दो युवा प्रतिभाओं **शिखर कौशिक** एवं **प्रियांशु भारद्वाज** का चयन प्रतिष्ठित **द्वितीय इंडो-रशिया यूथ फोरम 2026** में हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन 16-17 जून को नई दिल्ली स्थित Russian House एवं रूसी दूतावास के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। फोरम में भारत और रूस के युवा नेता, शोधकर्ता, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नीति विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। शिखर कौशिक एवं प्रियांशु भारद्वाज दोनों को **राष्ट्रीय युवा आइकन (National Youth Icon)** के रूप में पहचान प्राप्त है और वे लंबे समय से युवा नेतृत्व, सामाजिक सेवा, जन-जागरूकता अभियानों तथा नीति संवादों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।7 फोरम के दौरान दोनों युवा शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, युवा नेतृत्व, भारत-रूस सहयोग तथा वैश्विक स्तर पर युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग ले रहे हैं। इस मंच के माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं तथा विदेशी प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श एवं नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त हो रहा है। शिखर कौशिक ने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि अतरौली और अलीगढ़ जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। वहीं प्रियांशु भारद्वाज ने कहा कि ग्रामीण एवं छोटे शहरों के युवाओं को भी अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का अवसर मिलना चाहिए और वे इसी संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। **— प्रेस विज्ञप्ति —** **शिखर कौशिक** राष्ट्रीय युवा आइकन अतरौली, अलीगढ़ **प्रियांशु भारद्वाज** राष्ट्रीय युवा आइकन अतरौली, अलीगढ़

### **अतरौली के दो युवाओं का इंडो-रशिया यूथ फोरम में चयन, दिल्ली में कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व** **अतरौली, अलीगढ़।**…

डिबाई।युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर

डिबाई।युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से श्री ईश्वर एजुकेयर ट्रस्ट के माध्यम से आज…

अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान अतरौली, अलीगढ़। नगर के पेंठ चौराहा स्थित तख्तों पर सोने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने उसे काफी देर तक एक ही अवस्था में पड़ा देखा। बताया जाता है कि पेंठ चौराहा क्षेत्र में रात के समय कई राहगीर और घूमने-फिरने वाले लोग तख्तों पर आराम करते हैं। बुधवार सुबह लोगों को लगा कि उक्त व्यक्ति सो रहा है, लेकिन जब पास जाकर देखा गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के संबंध में जानकारी रखता हो तो अतरौली कोतवाली से संपर्क करें। संपर्क नंबर: 9454402773 पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव की पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग अपेक्षित है।

अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान अतरौली, अलीगढ़। नगर के पेंठ चौराहा स्थित तख्तों पर सोने वाले एक…

उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फंट कार्यालय खोलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन अतरौली, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फंट (फ्रंट) कार्यालय खोले जाने की प्रस्तावित योजना के विरोध में अधिवक्ता कल्याण समिति, कातिब संघ एवं स्टाम्प वेंडर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतरौली को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित फंट कार्यालय तहसील मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थापित किए जाने की योजना है, जिससे भूमि क्रय-विक्रय, दानपत्र एवं अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य प्रभावित होंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपनिबंधक कार्यालय से जुड़े स्टाम्प विक्रेता, कातिब, अधिवक्ता, टंकणकर्मी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी आजीविका के लिए तहसील मुख्यालय पर निर्भर हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि फंट कार्यालय खोला जाता है तो इससे इन व्यवसायों से जुड़े लोगों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसका असर उनके परिवारों और बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हमेशा सरकार के राजस्व एवं आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग दिया है। अधिवक्ता कल्याण समिति, कातिब संघ एवं स्टाम्प वेंडर संघ ने सरकार से मांग की है कि फंट कार्यालय खोलने की योजना को तत्काल वापस लिया जाए, ताकि किसी भी संस्था या व्यक्ति की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ① राकेश कुमार यादव अध्यक्ष चौ राकेशकुमार एड राजीव कुमार, विनय कुमार विवेक शर्मा एडवोकेट महावीर सिंह एड०, राकेश कुमार एड०, ऋषिपाल सिहं एड असरार अहमद एड०, मनोज कुमार शर्मा एड, रामेश कुमार वर्मा एड प्रभार पारासर एड० आरामसिहं एड०, सुरेश सिंह, श्रीपाली सिंह एड श्रीपाल सिह राजपूत एड, मुईन अहमद एड०, सन्तोष कुमार एड मलखान सिंह एडवोकेट ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता, कातिब एवं अन्य संबंधित संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

*युवा समाज सुधार एवं संस्कार शोधन संस्था* ने अपने कार्यालय नगला हर्जी में वृक्षारोपण किया वृक्ष लगाने से पर्यावरण स्वच्छ होता हैं जिसमें शामिल रहे नीरज कुमार संरक्षक.मनीष कुमार सहसचिव. योगेंद्र कुमार एवं समस्त टीम के मेंबर शामिल रहे मैं भविष्य की कामना करता हूं आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे

*युवा समाज सुधार एवं  संस्कार शोधन संस्था* ने अपने कार्यालय नगला हर्जी  में वृक्षारोपण किया वृक्ष लगाने से पर्यावरण स्वच्छ…

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने विद्यालय में पौधे लगाकर

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने विद्यालय में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प। डिबाई,…

कर्णवास में गंगा दशहरा की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

कर्णवास में गंगा दशहरा की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद   कर्णवास में गंगा दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां तेज…

पारंपरिक खेल एवं समर कैंप प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ समापन।

पारंपरिक खेल एवं समर कैंप प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ समापन। डिबाई के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर 13…