Thu. Nov 19th, 2026

WEEKLY TOP

समय पर एंबुलेंस न मिलने का आरोप, मरीज की मौत से गांव में मचा कोहराम
उमरारी में आज होगा विशाल कबड्डी टूर्नामेंट, दिन-रात चलेगा रोमांचक मुकाबला
राज्य शतरंज में मेरठ मंडल -19 वर्ष बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर रहा.
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह को मिला ‘नवदीप शिक्षक गौरव सम्मान’

EDITOR'S CHOICE

गाजीपुर रोड पर जलभराव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल 👍अतरौली। गाजीपुर रोड पर लगातार पानी भरने की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर तथा बीच-बीच में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नोएडा जैसी दुखद घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। 👍जलभराव के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पानी भरे गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है प्रशासन किस चीज पर ध्यान दे रहा है इसका जिम्मेदार कौन है क्षेत्र का नेता, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गाजीपुर रोड पर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात को काबू में लाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

गाजीपुर रोड पर जलभराव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल 👍अतरौली। गाजीपुर रोड पर लगातार पानी…

ग्रेटर नोएडा में लापरवाही का आरोप: नाले में गिरी कार, घंटों

ग्रेटर नोएडा में लापरवाही का आरोप: नाले में गिरी कार, घंटों तड़पता रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मौत ग्रेटर नोएडा से एक…

डिबाई – उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड

डिबाई – उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड डिबाई चुनाव की प्रक्रिया शुरु   डिबाई उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम…

अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। कार्रवाई के समय कई ई-रिक्शा में निर्धारित संख्या से अधिक महिला व बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आमजन ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

    अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त…

अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम वाहन चालकों पर बीमा ना होने के कारण उनको आधे सेट किया की बहन चलने से पहले अपना ड्राइवर लाइसेंस बनवा लें अन्यथा बाहर ना चल कोई भी दुर्घटना घटित होती है तो आप उससे बच नहीं पाओगे जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। 👍यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी सड़क पर दुर्घटना होती है गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे ₹25000 का इनाम दिया जाएगा, जैसे कि उसकी जान बच सके

अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण…

वाराणसी में पाल समाज का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

वाराणसी में पाल समाज का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; लाठीचार्ज में कई हिरासत में वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर…

संगम पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से टकराव: स्ना

संगम पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से टकराव: स्नान से वंचित लौटे, छत्रप टूटा, उठे प्रशासन पर सवाल प्रयागराज के संगम तट…