विधायक सीपी सिंह लोधी के कार्य की लोग कर रहे सराहना :
कहते हैं काम न हो तो नेता को गालियाँ पड़ती है और कार्य हो जाए तो तालियां इसी प्रकार से कई बार क्षेत्रीय नेताओं को तालियों के साथ साथ गलियों का भी सामना करना पड़ता है लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है,यहां पहले गलियाँ और अब तालियां मिल रही हैं विधायक सीपी सिंह लोधी को,बहरहाल चलते हैं उस विशेष मुद्दे पर जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष पाया गया मुद्दा था कई वर्षों पुराना ग्राम शेखूपुर जो कि डिबाई विधानसभा में आने वाला विशेष गांव है,यहां कई वर्षों लोग प्रयासरत थे कि गांव के बीच से होकर 11 हजार की एक्सटेंशन लाइन गुज़र रही थी,वही एक्सटेंशन लाइन से लोग इतना परेशान हो चुके थे कि कई बार कई दुखद घटनाएं हो चुकी थीं,ग्रामीण इस लाइन को लेकर बहुत परेशान थे,नेताओं से गुहार लगाते नेता भी कोशिश करते लेकिन हार जाते,अंत में कहते हीं आशा नहीं छोड़नी चाहिए कई बार निराशा हाथ लगने के बाद लोगों ने विधायक सीपी सिंह से भी ये गुहार लगाई कि इस लाइन को गांव के बीच से न होकर गांव के बाहर से करवा दीजिए जिससे कई बड़ी दुर्घटनाएं होने से बचा जा सकता है,विधायक सीपी सिंह ने इस काम को आड़े हाथों लिया ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कई बार मिले फिर जिलाधिकारी से भी इस सिलसिले में मुलाक़ात हुई और अंत में परिणाम यह निकला कि मंत्री एके शर्मा ने विधायक सीपी सिंह की बात सुनी तुरंत इस लाइन को हटाने का निर्देश दिया जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा इस कार्य पर कार्रवाई प्रारंभ हो गई,जैसे ही कार्यवाई प्रारंभ हुई ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रधान मुकेश लोधी के साथ मिलकर विधायक सीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया इस नए कार्य की शुरुआत भी विधायक के द्वारा नारियल फोड़ कर की गई,ग्रामीणों ने विधायक सीपी सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा की जिसमें विधायक भी गदगद हो उठे.
विधायक सीपी सिंह ने क्या कहा जानिए ?
अपने जोरदार स्वागत को देखकर गदगद हुए विधायक सीपी सिंह ने कहा कि जनता ही भगवान है यदि जनता के कार्य हम लोग नहीं करेंगे तो कौन करेगा? जब इस कार्य की पता चली तो मैं कई बार ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के पास गया तब जाकर उन्होंने यह आदेश दिया और यह कार्य आप सभी के प्रयास से हो रहा है, डिबाई में सड़कें भी पहले से बेहतरीन हैं और आने वाले समय में जो सड़के रह रही हैं वह भी बन जाएंगी,कुछ सड़के हैं जो मेरे अधीन नहीं है लेकिन मेरा पूरा प्रयास रहता है कि उन पर भी अपनी कोशिश करके निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी प्रारंभ करवा दिया जाए,बाकी मेरे लिए क्षेत्र का एक एक व्यक्ति मेरा अपना है आप काम लेकर आते रहिए मैं आपके काम कराता रहूंगा.इस अवसर में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गौतम, एसडीओ, जेई और कई बिजली कर्मचारियों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन राहुल लोधी ने
किया



