Fri. Nov 27th, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर कर्णवास के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 

डिबाई बुलंदशहर विधानसभा डिबाई क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक गांव कर्णवास में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के तीनों गंगा घाटों पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डिबाई प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप चौहान ने पुलिस टीम के साथ कर्णवास स्थित तीनों गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह, उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा, कांस्टेबल अपशू, आकाश एवं पवन पाठक सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए

 

वहीं यातायात पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था की गई, जिससे आवागमन सुचारु बना रहा। यातायात पुलिस के संजीव सिंह ने भी मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

 

पूरे आयोजन के दौरान पुलिस एवं यातायात प्रशासन की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की सराहना की। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व कर्णवास में भक्तिमय वातावरण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *