Fri. Nov 27th, 2026

राजवाह तलवार की डीसिल्टिंग कार्यों का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सफाई की गुणवत्ता परखी

 

किसानों ने सफाई कार्य की सराहना की, टेल तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों ने लिया जायजा

 

नरोरा/अनूपशहर | 20 नवंबर 2026

 

विधानसभा डिबाई क्षेत्र के गांव तलवार स्थित राजवाह में चल रहे वार्षिक अनुरक्षण एवं डीसिल्टिंग सिल्ट सफाई कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी सीजन में किसानों को राजवाह के अंतिम छोर टेल तक पर्याप्त सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना है

ड्रेनेज मंडल, अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता श्री प्रभात कुमार सिंह एवं अलीगढ़ खंड गंगा नहर के अधिशासी अभियंता श्री राजेंद्र कुमार ने राजवाह तलवार का स्थलीय निरीक्षण किया। यह राजवाह अनूपशहर शाखा के किलोमीटर 131.954 के बाएं किनारे से निकलकर तलवार, उदयपुर खुर्द और हीरापुर ग्राम पंचायत होते हुए परमाणु केंद्र एनपीपी तक जाता है

 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने राजवाह के किलोमीटर 0.000 एवं किलोमीटर 8.750 पर रैंडम जांच कर सफाई कार्यों की गुणवत्ता परखी। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा नहर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए

 

इस मौके पर स्थानीय किसानों ने राजवाह की सफाई कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों के औचक निरीक्षण की सराहना की। किसानों का कहना था कि राजवाह की बेहतर सफाई होने से खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने में सुविधा मिलेगी और रबी की फसल को लाभ होगा

 

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अतुल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, अवर अभियंता अवधेश कुमार, चंद्र प्रकाश, मोहम्मद आसिम, उपेंद्र कुमार, अवधेश कुमार द्वितीय, जिलेदार विनोद कुमार, सींच पर्यवेक्षक जयप्रकाश सहित स्थानीय किसान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *